सीवान, मार्च 19 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के दिशा निर्देश विभाग के दिशा निर्देश में सरकारी स्कूलों में कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। जिससे बच्चों का समय से सही मूल्यांकन किया जा सके। जिसको लेकर बुधवार को वर्ग 3 से लेकर आठवी तक के बच्चों ने विज्ञान का परीक्षा में शामिल हुए। हालांकि बच्चो में विज्ञान विषय में काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चो ने कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा में भागेदारी सुनिश्चित की। बीईओ राजीव पांडे ने कहा कि सभी स्कूल के हेडमास्टर कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। परीक्षा के मॉनिटरिंग करने के लिए बीआरसी में एक अलग टीम का गठन किया गया जहां से परीक्षा का नियंत्रण करने के लिए समय समय से परीक्षा का जायजा लिया जाता रहा है। परीक्षा के तुरंत बाद मूल्यांकन कार्य...