भागलपुर, मार्च 1 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने मंच पर भारतीय वैज्ञानिक सीबी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। छात्रा पीहू पाखी, श्रेया गुप्ता एवं समरिश ने विज्ञान की उपलब्धियों को बताते हुए विज्ञान के प्रति सभी को जागरूक किया। विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...