पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया अभियंत्रण महावि‌द्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बिहार राज्य विज्ञान एवं प्रौ‌द्योगिकी परिषद पटना के सहयोग से संपन्न हुआ। मौके पर कहा गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्हें रमन प्रभाव की खोज के लिए वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारीअंशुल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रत्येक जिले से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर पटना में सम्मानित किया गया...