मैनपुरी, जनवरी 29 -- एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केके कॉलेज के प्राचार्य डा़ रमाशंकर यादव ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर रमाशंकर यादव ने कहा कि विज्ञान के जरिए लोग चांद तक पहुंच गए। इससे पूर्व विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया तथा सभी लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। विद्यालय मे कार्यक्रम को देखने के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ जमा रही। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रबंधक कर्मचारी यादव एवं प्रधानाचार्य एसएन यादव अवधेश श्रीवास्तव एवं राजेश राजपूत ने अतिथियों को बेज लगाकर पका पहनकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.