विकासनगर, फरवरी 28 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस साथ मनाया गया। विज्ञान में महिलाएं- विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति विषय पर थीम पर आधारित विज्ञान दिवस पर विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों का आकर्षक प्रदर्शन किया तथा देश के महान वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह दर्शाया कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...