गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर। दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. नितीश शुक्ला के नेतृत्व में अकादमिक लेखा एवं विज्ञान के क्षेत्र में अवसर विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डीडीयू के भौतिक विज्ञान के डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में करियर के अपार अवसर है। इसरो, डीआरडीओ और बार्क जैसे संस्थाओं में जूनियर साइंटिस्ट का अवसर बीएससी के बाद ही मिलता है। डॉ. नितीश शुक्ला ने बताया कि अकादमिक लेखा परीक्षण के दौरान विभाग के अनेक विशेषताओं को सराहा गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह के संयुक्त निर्देशन में हुआ। इस मौके पर प्रणव कुमार पाण्डेय, डॉ. सूरज शुक्ला, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, डॉ. आनन्द मिश्रा, डॉ. रामपाल मौर्या, अनुराधा सिंह, गौरव पाण्डेय, संतोष कुमार कंचन आदि मौजूद र...