रांची, नवम्बर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र कार्यालय में गुरुवार को 'विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2025' पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य नई युवा पीढ़ी को भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव से परिचित कराना था। साथ ही, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे विभिन्न वैज्ञानिक क्रियाकलापों से जुड़ने के अवसरों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। स्वागत भाषण देते हुए मौसम वैज्ञानिक डॉ. बाबूराज पीपी ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को विज्ञान में और रुचि लेने तथा अपने दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका को पहचानने की सलाह दी। मुख्य अतिथि बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची के निदेशक अनिल कुमार कश्यप ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.