विज्ञान की जिला टॉपर में शामिल प्रिया को है किताबें पढ़ने का शौक
धनबाद, मई 7 -- डीएवी प्लस टू हाई स्कूल, पाथरडीह की छात्रा प्रिया कुमारी ने इंटर विज्ञान ममें कुल 469 अंक प्राप्त कर धनबाद जिले में पांचवां स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। फुसबंगला मुंडा पट्टी (शालीमार) की रहने वाली प्रिया के पिता कैलाश रजक प्राइवेट जॉब करते हैं। और माता बेबी देवी गृहणी हैं। तीन बहनों और एक भाई के परिवार में प्रिया ने अपनी मेहनत से सबको गौरवान्वित किया है। प्रिया ने बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। उन्हें किताबें पढ़ने और कैरम खेलने का शौक है।अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता के निरंतर सहयोग को देते हुए प्रिया ने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में डिफेंस (रक्षा क्षेत्र) में जाकर देश की सेवा करना है। यह भी पढ़ें- बिना ट्यूशन लिए राशिदा नाज बनीं साइंस टॉपर, शिक्षक बनकर समाज सेवा लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.