फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा बुधवार को संपन्न कराई गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकलते हुए परीक्षार्थियों के चेहरे काफी खिले हुए थे। उनके अनुसार फिजिक्स के वाले हिस्से को छोड़कर शेष पूरा प्रश्नपत्र बहुत ही आसान था। फिजिक्स में दो-तीन प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे। सुबह परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र-छात्राओं के चेहरों पर हल्का तनाव देखा गया। विज्ञान विषय, विशेषकर भौतिकी खंड को लेकर विद्यार्थियों में पहले से ही आशंका बनी हुई थी। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले छात्रों की सघन जांच की गई और सभी को दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षा के दौरान ...