नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी-2026) का दिल्ली में उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सम्मेलन में एआई, जैव प्रौद्योगिकी, उन्नत सामग्री, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, जलवायु और समुद्र विज्ञान सहित 12 प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान शोध की प्राथमिकताओं, देश की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत बनाने और वैज्ञानिक उपलब्धियों को व्यावहारिक उपयोग में लाने के तरीकों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और नई तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ी प्रदर्श...