देहरादून, जुलाई 27 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह बात सोमवार को यूकॉस्ट की ओर से आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली बच्चों को नियमित भ्रमण कराया जाए। ताकि उनमें विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच विकसित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व की प्रगति प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार की क्षमता से निर्धारित हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेल...