रांची, अप्रैल 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर में शुक्रवार को साइंस और आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की सचिव माता लियोकृता तिर्की और समिति सदस्यों ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, प्रकृति संतुलन और सांस्कृतिक विविधता विषय पर आधारित विभिन्न मॉडल और प्रदर्शनी प्रस्तुत की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या सिस्टर मेरी मगदली बागे ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से छात्रों में जिज्ञासा और रचनात्मकता का विकास होता है तथा उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल खलखो, सईद अख्तर, सबीना तिर्की, सुमन कुजूर, विजय कच्छप, मेनूका बेक, अश्विन टोप्पो, सुशील केरकेट्टा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.