विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में यश-प्रिंस और मानसी-मानवी रही अव्वल
रुडकी, सितम्बर 30 -- लक्सर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य विज्ञान शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का खंड स्तरीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जुड़े सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में प्रारंभिक स्तर से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नूतन ने बताया कि स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद जूनियर और सीनियर वर्ग में आठ-आठ प्रतिभागियों का चयन किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.