विकासनगर, सितम्बर 21 -- पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लॉक के 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के कुणाल प्रथम और अंबावती पब्लिक इंटर कॉलेज पंडितवाड़ी के गौतम द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के आशीष प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज घनानंद के अंकित द्वितीय और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई की प्रिया तृतीय रहीं। ब्लॉक समन्वयक पवन शर्मा ने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...