प्रयागराज, मई 28 -- श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस, इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज तथा सोसाइटी ऑफ पीस, सिक्युरिटी एंड डेवलपमेंट स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में 'इंडिया @ 2047: प्रॉस्पेक्ट्स फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सिक्युरिटी एंड डेवलपमेंट' विषय दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन हुआ। प्राचार्या प्रो. शुभा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ताओं ने विकसित भारत निर्माण में विज्ञान, तकनीकी नवाचार, शिक्षा, अनुसंधान और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...