देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के विज्ञान एवं इण्टर के रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र व संगीत विषय की परीक्षा बुधवार को हुई। जिसमें दोनों पालियों के 100524 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 9373 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को यह परीक्षा जिले के 174 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। जिले के 174 परीक्षा केन्द्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा आयोजित हो रही है। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 57862 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 52871 उपस्थित रहे, जबकि 4991 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इण्टरमीडिएट के संगीत विषय में पंजीकृत 36 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 35 उपस्थित रहे एवं एक छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट के रसायन विज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.