बिजनौर, मार्च 15 -- चांदपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक जलीलपुर में ग्राम प्रधान निकाय सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही ब्लॉक जलीलपुर की उपलब्धियों को साझा किया। अध्यक्षता समाजसेवी गोविंद मित्तल व संचालन एआरपी डॉ. मुकेश यादव ने किया। कार्यक्रम मे शिक्षकों द्वारा विज्ञान, गणित व निपुण लक्ष्य से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। बीईओ गजेंद्र सिंह ने वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। बताया कि जलीलपुर के राष्ट्रीय आय व योग्यता परीक्षा में 46 बच्चे, इंस्पायर अवार्ड में चार बच्चे, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में जिले में द्वितीय स्थान रहा। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जलीलपुर ने चार स्वर्ण, एक रजत पद...