विजेथुआ महावीर धाम में दर्शन पूजन को उमड़े लोग
सुल्तानपुर, जून 30 -- सूरापुर, संवाददाता। आषाढ़ माह की प्रतिपदा को भोर से ही कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। मंदिर परिक्षेत्र हनुमत जयकारे से गुंजायमान हो उठा। अनुमान से अधिक दर्शनार्थियों के पहुंचने से उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए। इस दौरान श्रद्धालुओं में धक्का मुक्की देखी गई। मंगलवार की महत्ता के चलते बाइक, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राली, कार,जीप साइकिल व पैदल पहुंचे श्रद्धालुओं ने कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में स्थित मकरी कुण्ड सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान कर माला, फूल, मीठी पूड़ी, सिंदूर आदि लेकर हनुमानजी के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ हनुमत जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- विजेथुआ महावीर धाम में हनुमान जी के दर्शन पूजन के लिए लगी लम्बी कतार, उमड़ी आस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.