सुल्तानपुर, जून 16 -- सूरापुर, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया सातवें मंगलवार को भोर से ही कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में दर्शनार्थियों का आगमन शुरू हो गया। मंदिर परिक्षेत्र हनुमत जयकारे से गुंजायमान हो उठा। धाम में हनुमानजी के दर्शन पूजन के लिए ट्रैक्टर ट्राली, कार, जीप, बाइक साइकिल, पैदल पहुंचे दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां के पुष्पकांत मोदनवाल पप्पू ,सन्दीप मोदनवाल,छट्ठू, राजेश माली, अच्छेलाल आदि ने बताया कि मंदिर परिसर के पूरब दिशा में बनी रेलिंग छोटी होने के कारण भीड़ बेकाबू और अव्यवस्थित हो जाती है। जिससे दर्शनार्थियों सहित दुकानदारों को परेशानी होती है। लेकिन प्रशासन की तरफ से भीड़ नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं की जाती। यह भी पढ़ें- सीता कुंड स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में भं...