रामनगर, मार्च 8 -- रामनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, दिव्य हिमगिरी संस्था की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के ऑडिटोरियम में आयोजन हुआ। सम्मान के लिए 20 महिलाओं और विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान के लिए मात्र सात महिलाओं का चयन किया गया। वहीं डॉ. विजेता बिष्ट को नारी शक्ति सम्मान एवं विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. भानु दुग्गल, उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा न्यायाधीश डॉ. कुमकुम रानी और यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने संयुक्त रूप से डॉ. विजेता बिष्ट को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.