बेगुसराय, मई 19 -- भगवानपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड में आयोजित 'मंडे मेगा क्विज' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को स्कूलों में पुरस्कृत किया गया। मिडिल स्कूल मेहदौली में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शिक्षकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर हर सोमवार को कक्षा 3 से 12 तक के लिए यह क्विज आयोजित किया जा रहा है।मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, शिक्षक श्वेता कुमारी, शानू नुपूर, अमित कुमार ठाकुर, अनिल रजक, अमर शंकर सिंह, अजनीश, सुमन, जय प्रकाश, संगीता, ऋतु आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में 'मंडे मेगा क्विज' प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...