बागपत, मार्च 11 -- बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में आयोजित अस्मिता योगा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य पवन त्यागी एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने विजेता छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रतियोगिता में परिधि वत्स, आवेदिका, तेजस्वी राणा, यशिका त्यागी, अवनी तोमर, ग्रेशिया चिकारा, ओजस्वी तोमर और सोनम सहित कई छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस अवसर पर गुड़िया खोखर, मोहन वीर उज्ज्वल, हरेंद्र तोमर, सोनिका त्यागी, वैभव जैन, प्रिया तोमर आदि भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.