गंगापार, जुलाई 23 -- 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज द्वारा सैनिक पीजी कॉलेज मई देवकली हनुमानगंज में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 से 22 जुलाई तक किया गया। शिविर के दौरान कैडेटों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए गए। साथ ही सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबाल, रस्साकसी, क्रिकेट एवं फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त फायरिंग, क्वार्टर गार्ड, पायलटिंग, ड्रिल, टेबल परेड, वाद विवाद, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। इन प्रतियोगिताओं में नेशनल इंटर हंडिया कॉलेज के कैडेटों ने सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग के अंतर्गत विजेता एवं उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- इविवि की अल्फा कंपनी ने जीते दो ...