बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। एम०डी० इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय बैड‌मिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय प्रधानाचार्या ऋतु कोच्चर ने फीता काटकर मैच का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के विद्यालयों के लगभग 125 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता अलग अलग श्रेणियों में आयोजित की गई। जिसमें अंडर 1 में अगम तोमर ने स्वर्ण पदक एवं एम० डी० विद्यालय के निष्कर्ष राठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 बालक वर्ग में हरमन सिंह ने लगातार पाँचवी बार स्वर्ण पदक जीतकर एम० डी० स्कूल का नाम रोशन किय। द्वितीय स्थान पर एम० डी० स्कूल के ही विख्यात सिरोही रहें। अंडर 13 बालिका वर्ग में एम० डी० स्कूल की आरोही व अनावि ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 बालक वर्ग के डबल्स में हरमन सिंह व विख्यात...