जौनपुर, दिसम्बर 2 -- जौनपुर, संवाददाता। जयनकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर गड़उर में रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता और कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों में दौड़, कबड्डी, रस्साकसी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि विधि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो.राजमणि मिश्र ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों में कर्तव्यबोध, अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करता है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश के बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त छात्रों को समिति की ओर से पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में डॉ. राम सेवक चौहान, समरनाथ सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.