बागेश्वर, मार्च 17 -- गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग के अंतर्गत विभागीय परिषद की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ई-पोस्टर प्रतियोगिता में आरती प्रथम, निधि भंडारी द्वितीय व संजना तृतीय स्थान पर रही। ऐपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलम, द्वितीय स्थान संजना एवं तृतीय स्थान आंचल ने प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में कुमकुम, निधि भंडारी, निशा आर्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, निकिता द्वितीय व दिव्या तृतीय स्थान पर रही।बेकार वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रतियोगिता में हिमानी ने प्रथम, प्रेमा ने द्वितीय तथा सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.