विजेंद्र और पुनीत ने जीते मुकाबले
देहरादून, मार्च 24 -- शांति टेनिस एकेडेमी डालनवाला में आयोजित इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आईटीएफ (एमटी-200) टूर्नामेंट 2026 के चौथे दिन मंगलवार को विभिन्न आयुवर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे, जबकि कुछ वर्गों के विजेताओं का भी निर्णय हुआ। 50 प्लस सिंगल्स में विजेंद्र चौहान ने सुमित गोयल को 6-1, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 65 प्लस वर्ग में हुकुम सिंह बिष्ट ने राकेश कोहली को 6-2, 6-3 से पराजित किया। 40 प्लस सिंगल्स में अविनाश कुंवर, राबिन पनखोली के न आने पर विजेता घोषित हुए। 30 प्लस डबल्स में विकल्प पांडेय व सौर्य वर्मा की जोड़ी ने अशोक भंडारी व सेहज सेठी को 3-6, 7-6, 10-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।45 प्लस डबल्स फाइनल में जर्मनी के डौरेन डेहोस्ट और भारत के तुषार शर्मा ने अमर जगाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.