विजिलेंस से एसडीओ ने मांगी स्टेनो पर हुई एफआईआर की कॉपी
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। रिश्वतखोरी में जेल गए सदर अनुमंडल कार्यालय के स्टेनो प्रेम कुमार और लिपिक मयंक कुमार पर हुई एफआईआर की कॉपी तलब की जा रही है। दोनों कर्मियों पर प्रपत्र 'क' गठित करने के लिए एफआईआर की कॉपी की जरूरत पड़ गई है। इसको लेकर सदर एसडीओ विकास कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) के एसपी को पत्र लिखा है। सनद रहे कि भागलपुर के सदर अनुमंडल कार्यालय में 30 मार्च 2026 को निगरानी विभाग की टीम ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए स्टेनो प्रेम कुमार और लिपिक मयंक कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दोनों कर्मचारी नाथनगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) से सेवा संपुष्टि (सर्विस बुक कंफर्मेशन) के लिए रिश्वत मांग रहे थे।
गिरफ्तारी का विवरण डीएसपी विध्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में पटना से आई निगरानी विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.