प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने नगर निगम की कार्यशाला में तैनात लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। सतर्कता विभाग ने नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी से लिपिक के खिलाफ नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। सतर्कता के अधीक्षक ने नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी से लिपिक की भर्ती से 31 जनवरी 2026 तक कुल वेतन, आयकर, जीआईएस ईपीएफ-जीपीएफ-एनपीएस, मकान का किराया अन्य भत्ता व शुद्ध वेतन का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। साथ में लिपिक ने कितने साल नौकरी की, इसका भी ब्योरा देने के लिए कहा है। हालांकि इस मामले में नगर निगम के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच कर रहे हैं। पिछले दिनों नोटिस देने के लिए सतर्कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.