रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र से ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी। 30 जनवरी को चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 5 खेड़ा निवासी मोहम्मद इरफान, नई बस्ती खेड़ा निवासी प्रमोद खान और इकरार अहमद के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोप है कि तीनों उपभोक्ता बिजली लाइन से सीधे केबिल जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि अवर अभियंता उमेश सिंह राणा की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.