विजिलेंस ने जिले की पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति को भेजे हैं नोटिस
इटावा औरैया, जुलाई 10 -- इटावा, संवाददाता ।डिप्टी सीएमओ डा.श्रीनिवास यादव की गिरफ्तारी के बाद कानपुर विजिलेंस के द्वारा पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति को नोटिस भेजे गये है। इस समिति के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कुछ और बड़े अधिकारियों को भी नोटिस भेजा गया है। समिति के कुछ सदस्यों ने कानपुर जाकर विजिलेंस ऑफिस में अपने बयान भी दर्ज कराये है । स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण का अधिकार समुचित प्राधिकारी के रूप में डीएम के पास होता है। सेंटरों का निरीक्षण एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करते हैं। इसके बाद सलाहकार समिति की संस्तुति पर विचार करते हुए पंजीकरण संबंधी निर्णय लिया जाता है। विजिलेंस की पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.