धनबाद, अप्रैल 16 -- पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने एलेप्पी एक्सप्रेस और धनबाद स्टेशन पर जांच की। विजिलेंस अधिकारी भारत भूषण के नेतृत्व में पहुंची विजिलेंस टीम ने एलेप्पी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ की कार्यशैली की जांच की। धनबाद स्टेशन पर भी टिकट चेकिंग स्क्वायड के कार्यों की जांच की गई। विजिलेंस की कार्रवाई से टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ-साथ स्टेशन के अन्य विभागों में भी हड़कंप की स्थिति है। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को एलेप्पी एक्सप्रेस में यात्रियों के बनाए गए टिकटों की जांच की। इसी आधार पर बुधवार को स्क्वायड के कर्मियों से पूछताछ की गई। हालांकि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने की सूचना नहीं है। पटना में पिछले महीने रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने जाली ईएफटी के साथ फर्जी टीटीई को पकड़ा था। इस मामले के बाद ईसीआर की विजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.