मथुरा, जनवरी 24 -- विद्युत प्रवर्तन दल ने बरसाना रोड पर छापामार कार्रवाई करते हुए कपड़ा धुलाई सेंटर पर बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा। इसमें लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। टीम अब तक 50 जगह चोरी पकड़ चुकी है। टीम की नजर हाई लाइन लॉस फीडर क्षेत्रों पर है। एक्सईएन गोवर्धन आशुतोष तिवारी एवं विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार के निर्देशन में टीम ने गांव सीह हनुमान मंदिर के पास बरसाना रोड पर छापा मारा। यहां मीटर की इनकमिंग केबिल के अतिरिक्त एलटी लाइन पोल से तीन कोर काले रंग की अवैध केबिल लगाकर कपड़ा धुलाई सेंटर पर विद्युत उपयोग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान लोड करीब नौ किलोवाट मिला। कनेक्शन तीन किलोवाट स्वीकृत है। इसकी वीडियो एवं फोटोग्राफी की गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बिजली चोरी के 50 मामले पकड़े जा चुके हैं। टीम में उपनिरीक्षक धीरे...