मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। विजिलेंस टीम पर हमला करने के मामले में थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने फरार दो आरोपियों को सलेमपुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष बसंत लाल के नेतृत्व में दक्षिण टोला थाने की पुलिस टीम गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि विजिंलेस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपित सलेमपुरा मोड़ के पास आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सलेमपुरा मोड़ के पास सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त इश्तेयाक अहमद निवासी डोमनपुरा गोलवा थाना दक्षिण टोला, मोहम्मद मुर्तजा निवासी डोमनपुरा गोलवा थाना दक्षिण टो...