बलिया, जनवरी 22 -- फेफना। क्षेत्र के सागरपाली में गुरुवार को बिजली विभाग नगर के उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में परिवर्तन दल ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले की बत्ती काट दी गई। अभियान के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। एसडीओ शुभम मौर्या ने बताया कि जांच के दौरान कनेक्शन नहीं होने कारण लगभग दो घरों की बिजली काटी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...