विजिलेंस टीम ने दी दस्तक, अधिकारियों से की पूछताछ
वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस-बीएचयू में सीएसआर फंड से मशीनों की खरीद और अन्य खरीद प्रक्रियाओं पर दर्ज शिकायतों की जांच अब तेज हो गई है। शिक्षा मंत्रालय की विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को एलडी गेस्ट हाउस में दिनभर अधिकारियों से पूछताछ की। टीम ने निदेशक, एमएस, प्रोफेसरों, विभागाध्यक्षों और खरीद प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों से अलग-अलग जानकारी लेने के साथ संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया। आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग में सर्जिकल वर्क के लिए दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से छह मशीनें खरीदी गई हैं। इस मामले में विजलेंस में शिक़ायत हुई थी। आरोप है कि शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज में ये मशीन 60 लाख और एम्स में यही मशीन 66 लाख रुपये में खरीदी गई है, जबकि इसके लिए आईएमएस ने 3.64 करोड़ रुपये खर्च किये। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.