इटावा औरैया, जून 5 -- महेवा। कस्बा महेवा में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिए गुरुवार को विजिलेंस ने अभियान चलाकर जांच की। विजीलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने जेई आलोक कुमार व वितरण उपखंड के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में पहुंचकर शिकायतों की जांच की। अधिकारियों ने ऐसे उपभोक्ताओं से भी संपर्क किया जिनके घरों पर अभी तक मीटर नहीं लगे हैं। उन्हें विभाग से विधिवत मांग पत्र देकर मीटर लगवाने और नियमित कनेक्शन का उपयोग करने की सलाह दी गई। प्रभारी भगवान सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता है। उन्होने सभी उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन और मीटर के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...