विजिलेंस के जाल में फंस गए डीएसओ और एआरओ, रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए दोनों अधिकारी
बागपत, मई 29 -- Baghpat News: यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की गई है। बागपत में विजिलेंस टीम ने दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों अधिकारियों को पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसमें दोनों फंस गए। विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और एआरओ जोगेंद्र कुमार को शुक्रवार दोपहर राशन डीलर से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिला पूर्ति अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा गया, जबकि रिश्वत के पैसे लेकर फरार हुए एआरओ को टीम ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों ने राशन के कमीशन के रूप में यह रिश्वत ली। राशन डीलर ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी और एआरओ 25 रुपये प्रति कुंतल की दर से कमीशन मांग रहे थे। टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी और एआरओ के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.