हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- एसपी विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल ने मीडिया से की बात हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की एसपी दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ संस्थानों में टीम बनाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विजिलेंस अब कुमाऊं में बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने जा रही है। जनता से अपील की कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो बिना डरे इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 में दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सूचना मिलते ही विजिलेंस टीम जाल बिछाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए विजिलेंस अब केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.