रुडकी, मार्च 14 -- बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने शनिवार को कलियर क्षेत्र के बेडपुर और माधोपुर गांव में चेकिंग अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान 32 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम की कार्रवाई से दोनों गांवों में हड़कंप मच गया। ऊर्जा निगम को इन गांवों में बड़े स्तर पर बिजली चोरी होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। कई बार चेकिंग की योजना बनी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के कारण अभियान पूरा नहीं हो पा रहा था। शनिवार को विजिलेंस टीम ने स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की। सबसे पहले टीम बेडपुर गांव पहुंची। यहां कई घरों में बिजली चोरी के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए थे। कहीं कटिया को उबले के नीचे दबाकर रखा गया था तो कहीं तारों पर ड्रम आदि लगाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। कई स्थानों पर घरों के पीछे झाड़िय...