बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- बिजली विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदेश प्रमुख महासचिव गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने वलीपुरा स्थित विजिलेंस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने वलीपुरा बिजलीघर की सप्लाई बंद करा दी और विजिलेंस प्रभारी व पुलिस अधिकारी को घंटों धरना स्थल पर ही बिठाए रखा। धरनास्थल पर गुड्डू प्रधान ने कहा कि विजिलेंस टीम लखावटी क्षेत्र में किसानों का उत्पीड़न कर रही है। करीब 20 दिन पहले हुई चेकिंग के नाम पर एक-एक कमरे के मकान में रहने वाले गरीब लोगों पर साढ़े तीन-तीन लाख रुपये तक का जुर्माना थोप दिया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम सुबह चार से पांच बजे के बीच गांवों में छापेमारी कर रही है, जिसका ग्र...