बुलंदशहर, मार्च 17 -- क्षेत्र में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के खिलाफ मॉर्निंग रेड मारी। इस दौरान टीम ने 8 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल रतन बोधी ने बताया कि विजिलेंस टीम को लंबे समय से क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर टीम ने मंगलवार सुबह अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान कई घरों में डायरेक्ट लाइन डालकर बिजली चोरी किए जाने के प्रमाण मिले। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए मुकीम, मुन्ना, हाजी इदरीस, इरफान, नवाब, सलीम, साजिद, हाजी इदरीश आदि पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.