विजिलेंस कार्रवाई के बाद दूसरे दिन तहसील में दिन भर रही चर्चा
कन्नौज, मई 30 -- कन्नौज। सदर तहसील में उप निबंधक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद दूसरे दिन शनिवार को तहसील परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। अधिवक्ताओं और फरियादियों के बीच विजिलेंस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। कई अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए इसे व्यवस्था में पारदर्शिता लाने वाला बताया। गौरतलब है कि शुक्रवार को कानपुर की विजिलेंस टीम ने सदर तहसील में छापेमारी कर उप निबंधक अश्वनी वर्मा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में हड़कंप मच गया था। विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी उप निबंधक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें कानपुर ले जाया गया। उधर, प्रशासन ने तिर्वा तहसील में तैनात उप निबंधक महें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.