लखनऊ, अगस्त 31 -- अनूठी पहल -जेन जी 60 सेकंड में रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी -शहर की विरासत, खान-पान, और पर्यटन स्थल होंगे रील्स का हिस्सा लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता विजिट माय स्टेट के तहत जेन जी को कल्चरल एंबेसडर बन सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस अनूठी पहल की शुरुआत हो गई। विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान के तहत युवा अपने शहर की अनकही कहानियों, स्थानीय संस्कृति और खास पहचान को अपनी आवाज में महज 60 सेकंड की रील के जरिए दुनिया के सामने ला सकते है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पर्यटन विभाग की वेबसाइट विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश पर भेज सकते हैं।

कहानियाँ और सांस्कृतिक विरासत शहर के विरासत से जुड़ी अनकही कहानियां हों या स्थानीय व्यंजन का स्वाद, सदियों पुरानी परंपराएं हों या फिर पर्यटकों की नजरों से अब तक दूर ...