सुल्तानपुर, मई 25 -- सुलतानपुर। प्रॉपर्टी डीलर विजय नरायन सिंह हत्याकांड में नामजद रहे तीन लोगों को तलब कर मुकदमा चलाने की याचिका पर न्यायाधीश संध्या चौधरी ने सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रखा है। वादी के वकील अरविंद सिंह राजा ने बताया कि सात अप्रैल 2024 की शाम शहर के दरियापुर तिराहे पर हुई विजय नरायन सिंह की हत्या में अंबेडकर नगर जिले के शूटर अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई लेकिन अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। वादी मुकदमा सतीश नारायण सिंह और बृजेश नारायण सिंह ने गवाही में विनय तिवारी, दीपक मिश्रा और एक अन्य की संलिप्तता भी बताई जिन्हें पीड़ित पक्ष ने तलब करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर के आरोपियों को सफाई साक्ष्य पेश करने का आखिरी मौका एडीजीसी पवन दुबे ने बताया कि कोर्ट ने तीन जून के लिए आदेश सुर...