बगहा, फरवरी 5 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि नगर के नंदपुर ढाला के समीप घटी विजय हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिउलिया गांव निवासी आजाद उर्फ छोटू उर्फ इरशाद के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मायावती देवी ने आजाद को आरोपित किया है।गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।गौरतलब हो कि नंदपुर रेलवे ढाला के समीप बीते 31 जनवरी को विजय साह की गोली मार हत्या कर दी गईं थी।घटना के बाद उंक्त मामले में पहली गिरफ्तारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.