किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। इंदौर में विजय सेठिया सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह किशनगंज शहर से उनके भाई राजेश सेठिया एवं विजय सेठिया का बेटा विकास सेठिया सहित पूरा परिवार इंदौर के लिए रवाना हो गया। घटना सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से हवाई जहाज से इंदौर के लिए सभी लोग रवाना हो गये। इस घटना से सेठिया परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। परिवार के सदस्य व रिश्तेदार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना को जिसने भी सुना सभी स्तब्ध हैं। एक घटना ने हंसता खेलता परिवार को उजाड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.