हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 12 -- बिहार में राजस्व विभाग का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन पटना में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के के सरकारी आवास पर संवाद हुआ, जिसमें जिले के सैकड़ों फरियादी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल, भूमि सुधार जनकल्याण संवाद हर जिले में होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभागीय अधिकारियों के साथ शामिल होंगे। संवाद में जमीन की दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, लोक भूमि पर अतिक्रमण, भूमि विवाद आदि मामलों की सुनवाई हुई। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी में खुद ही मामलों की गहनता से जांच की। आवेदक से उनकी समस्याओं को पूछा। आवेदक, अधिकारी और ...