पटना, अप्रैल 6 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर कई नामों की चर्चा लोग आपस में कर रहे हैं। हालांकि, बिहार के नए सीएम को लेकर अभी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं क्योंकि अभी तक नए नाम का ऐलान नहीं हुआ है। नए सीएम को लेकर बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम की भी अटकलें हैं। इस बीच अब खुद विजय सिन्हा ने बिहार के नए सीएम को लेकर बड़ी बात कही है। नए सीएम को लेकर विजय सिन्हा ने जो कुछ भी कहा उसके बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी की राह अगले सीएम की रेस में आसान कर दी है। विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं सीएम की रेस में नहीं हूं। मैं सेवक की रेस में हूं और बाकी किसी रेस में नहीं हूं।' विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार कल भी एनडीए की थी, आज भी है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.