लखीसराय, मई 8 -- मनीष कुमार, लखीसराय। लखीसराय जिला कृषि प्रधान क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां की अर्थव्यवस्था काफी हद तक खेती पर आधारित है। जिले के अधिकांश किसान धान, गेहूं, मक्का, टमाटर और विभिन्न सब्जियों की खेती करते हैं। हालांकि खेती यहां आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। सिंचाई की कमी, मौसम की मार, खेती की बढ़ती लागत, फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलना और आधुनिक सुविधाओं का अभाव किसानों के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय विधायक विजय कुमार सिंह को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद किसानों में नई उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल हो सकेगी।

सिंचाई व भंडारण सुविधा मिलने की उम्मीद: जिले के हलसी, रामगढ़ चौक, सूर्यगढ़ा के पिपरिया व बड़हिया के दियारा क्षेत्र के किसानों ने अपनी अलग-अलग स...